फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दहेज उत्पीड़न के मामले में भगौड़ा घोषित पिता-पुत्र गिरफ्तार

दहेज उत्पीड़न के मामले में भगौड़ा घोषित पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के मामले में भगौड़ा घोषित पिता-पुत्र गिरफ्तार
दहेज उत्पीड़न के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। शहर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हुड्डा सेक्टर- 2 के समीप से दहेज उत्पीड़न के मामले में दो को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों को अदालत ने भगौड़ा घोषित कर दिया है। जांच अधिकारी हरद्वारी लाल ने बताया कि एक पीड़िता ने वर्ष 2013 में फरीदाबाद के सैक्टर-58 निवासी प्रेमचंद व उसके पिता देवीधन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के लिए घर निकालने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच करने पर पिता-पुत्र आरोपी पाए गए और मामला अदालत में विचारधीन करा दिया गया। आरोपी पिता-पुत्र तय समय के अनुसार अदालत में पेश नहीं हुए। इसके बाद अदालत ने आरोपियों को भगौड़ा घोषित कर दिया। गत 17 नवंबर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी प्रेमचंद व उसका पिता देवीधन हुडा सेक्टर-दो मोड़ के समीप मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर दबिश दी और आरोपियों को पकड़ लिया।

शराब के साथ तीन गिरफ्तार
पलवल। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र से तीन लोगों को अवैध शराब साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों से 109 बोतल शराब बरामद की है। आरोपियों में पुलिस ने कृष्णा कालोनी निवासी दिना को मीट मार्केट, सदर थाना पुलिस ने गांव मांदकोल निवासी विष्णु और संजय को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीआरएम ने पलवल स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
- सुरक्षा व्यवस्था का बनाए रखने और महिला कोचों पर नजर रखने के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। डीआरएम ने शनिवार को पलवल रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रेन के सही आवागमन के साथ और स्टेशन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सभी स्टेशनों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था को भी जांचा। इसके बाद उन्होंने पैनल का दौरा किया और कर्मचारियों को रात के समय सही काम करने व सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन और पैनल का दौरा करने के बाद वह डीआरएम आरपीएफ पुलिस चौकी जा पहुंचे। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को सही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और ट्रेनों की गंभीरता के साथ जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से महिला कोचों पर खास नजर रखने को भी कहा। डीआरएम ने इस पूरे दौरे में करीब एक घंटा लगाया। इस बारे में स्टेशन मास्टर लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि डीआरएम ने पूरे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को जायजा लिया और वह स्टेशन पर करीब एक घंटा तक रुके। इस बीच उन्होंने आरपीएफ पुलिस चौकी का दौरा भी किया और सभी पुलिसकर्मियों को सही सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने , महिला कोचों पर खास नजर रखने और ट्रेनों की गंभीरता के साथ जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed