{"_id":"5bc64028bdec2269c10f86e9","slug":"61539719208-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को राजमार्ग पर वाहन चलाएं सावधानीं से, कभी भी हो सकता है हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को राजमार्ग पर वाहन चलाएं सावधानीं से, कभी भी हो सकता है हादसा
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
रात को राजमार्ग पर वाहन चलाएं सावधानी से, कभी भी हो सकता है हादसा
- एक ओर सिक्स लेन का निर्माण कार्य तो दूसरी ओर सड़क पर बैठे रहते हैं लावारिस पशु
- सड़क के दोनों ओर न तो सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और न ही रोशनी की कोई उचित व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले की सीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात में गुजरते समय थोड़ी सावधानी बरतें और वाहन की गति धीमी रखें। जरा सी चूक जानलेवा हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि राजमार्ग पर इन दिनों छह लेन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके तहत सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है लेकिन सड़क के दोनों ओर न तो सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं और न ही रोशनी की कोई उचित व्यवस्था है। इतना ही नहीं, यहां रात के समय कई बार लावारिस पशु भी बैठे रहते हैं। प्रशासन का भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा टोल भी मोटा वसूला जाता है, लेकिन उसके बाद भी सुविधाएं देने की तरफ कोई ध्यान नहीं है।
कार्य के कारण रोड पर जहां तहां बीच-बीच में सड़क को डाइवर्ट करने के लिए बोर्ड लगाए हुए हैं। सड़क के दोनों तरफ कई जगह सड़क बनाने के लिए खुदाई की हुई है। कई बार प्लास्टिक वाले पाइप भी लगा दिए जाते हैं। निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी हर समय सड़क पर काम करते रहते हैं। इन सभी के बीच रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रात के समय जिले की सीमा में गदपुरी से लेकर करमन सीमा तक बिल्कुल भी लाइटिंग की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण कई बार रात के समय दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।
कई जगह सड़क किनारे भरा हुआ है पानी
राजमार्ग पर कई जगह, खासकर होडल व बामनीखेड़ा में जलभराव भी है। जिसके चलते वहां गड्ढे हुए पड़े हैं। इससे वाहन की तेज गति के चलते कई बार दुर्घटना होने का खतरा बन जाता है। इसके अलावा सड़क पार करने वाले लोग भी रात के समय कई बार लाइटिंग न होने पर दिखाई नहीं देते हैं। समाजसेवी भूपेंद, अशोक कुमार, जितेंद्र तेवतिया ने बताया कि मार्ग पर रोशनी नहीं होने तथा सड़क पर पशु बैठे रहने के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
इस बारे में प्राधिकरण के अधिकारियों से बात की जाएगी। जहां भी निर्माण कार्य चल रहा है, वहां लाइटिंग की व्यवस्था करवाने का प्रयास करेंगे। - डा. मनीराम शर्मा, जिला उपायुक्त