{"_id":"5bfaaa3abdec22418e1ad619","slug":"51543154234-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रुक रहा कूड़ा जलाना, लोग हो रहे प्रदूषण से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रुक रहा कूड़ा जलाना, लोग हो रहे प्रदूषण से परेशान
Updated Sun, 25 Nov 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं रुक रहा कूड़ा जलाना, प्रदूषण से लोग परेशान
पलवल। खेतों में पराली व सड़कों पर कूड़ा न जलाने देने के दावे प्रशासन बार-बार करता है, लेकिन उन दावों को न तो पूरा किया गया है और न ही ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती है। प्रशासन की इसी अनदेखी के कारण आज भी जहां खेतों में खुलेआम पराली जलाई जाती है, वहीं सड़कों पर कूड़े जलाए जाते हैं। इसकी वजह से जिले में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जलते हुए कूड़े से उठने वाले धुएं से प्रदूषण फैलता है। धुओं के कारण काफी समय तक आसपास कुछ दिखाई नहीं देता। प्रदूषण से लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं, विशेषकर कर सुबह सैर को जाने वाले लोगों और विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।
--------
समाजसेवी युनूस अहमद, अनिल वर्मा, सतीश भूटानी का कहना है कि प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। कूड़े जलाने से होने वाले प्रदूषण के कारण सांस, दमा व अस्थमा के मरीजों को बेहद परेशानी हो रही है। उनका घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस पर रोक लगाई जाए।
---------
नगर परिषद की अध्यक्ष इंदू भारद्वाज का कहना है कि उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं कि प्रतिदिन सुबह व रात को इसका सर्वे करें तथा जो भी कूड़ा जलाते मिले, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।