फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   घर मे अकेली देख युवक ने की युवती के साथ छेडछाड

घर मे अकेली देख युवक ने की युवती के साथ छेडछाड

Tue, 23 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
घर मे अकेली देख युवक ने की युवती के साथ छेडछाड
युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज
विज्ञापन

होडल। गांव की एक युवती के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत डीएसपी को दी है। जिस पर मामले की जांच महिला थाना प्रभारी को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अक्तूबर को उसके माता पिता मजदूरी करने गए हुए थे। उसी दौरान घर में अकेली देखकर गांव निवासी युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शिकायत में बताया कि उसी समय उसकी माता पहुंच गई जिसे देखकर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया। ब्यूरो


प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन
होडल। अलायंस क्लब होडल बृजभूमि के बैनर तले गढी पट्टी स्थित शहीद राजबीर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय में प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ज्ञानचंद सौरोत मुख्य अतिथि थे। इस अवसर पर बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिभाशाली छात्रों को नेशनल एडवेंचर कैंप में मनाली भ्रमण का अवसर दिया जाता है। इस वर्ष उक्त कैंप 25 से 31 अक्तूबर तक आयोजित होगा। कैंप में उक्त विद्यालय के 19 छात्र व दो शिक्षक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में लघु नाटक के माध्यम से छात्रों को सड़क दुर्घटना से बचाव और यातायात के नियमों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्रा मीनू, ज्योति, गौरव, सौरभ, रामभतेरी, पुष्पेंद्र, रश्मी, बबली, सोनिया, हेमा, वर्षा, आरती, भूपेंद्र, अंजली आदि प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह ,सुंदर लाल, उर्मिल, राजेश कुमार, गंगाराम, राजेंद्र, मुकेश, विष्णु गौड, रोहताश आदि शिक्षक मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed