{"_id":"652d726c12f8cf345e0f3c77","slug":"47-bundles-of-wires-and-four-bikes-stolen-from-electrical-shop-palwal-news-c-24-1-snoi1004-2757-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बिजली की दुकान से 47 बंडल तार व चार बाइक चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बिजली की दुकान से 47 बंडल तार व चार बाइक चोरी
विज्ञापन
- जिले में निरंतर बढ़ रही वाहन चोरी की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जिले में चोरी की वारदात निरंतर बढ़ती जा रही है। सबसे ज्यादा वारदात वाहन चोरी की हो रही हैं। अब पुलिस ने एक ही दिन में चोरी के पांच मुकदमे दर्ज किए हैं। एक बिजली की दुकान से हजारों रुपये का तार चोरी हो गया। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों से चार बाइक चोरी कर ली गईं। संबंधित थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस किसी भी मामले में चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
पुलिस प्रवक्ता संजय कादियान के अनुसार न्यू एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी अरुण कुमार ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है कि सिविल लाइन-2 कॉलोनी में उसकी जेवीजी इलेक्टि्रकल के नाम से बिजली की दुकान है। सुबह उसने दुकान खोली तो दुकान से बिजली की तार के बंडल नहीं थे। आरोपी दीवार पर बांस की सीढ़ी लगाकर दुकान की छत पर चढ़े और सीढि़यों के रास्ते दुकान में घुस गए। दुकान में लगे सीसीटीवी में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। आरोपियों ने दुकान से 47 बिजली तार के बंडल व दो हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। दुकान से कुल 71 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ।
इसी प्रकार गांव ककराली निवासी नरेश की बाइक कैंप थाना अंतर्गत सब्जी मंडी से, मोहन नगर निवासी वीरेंद्र की बाइक सदर थाना अंतर्गत पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रतिपुर के बाहर से, श्याम नगर निवासी अमित की बाइक शहर थाना अंतर्गत उसके घर से सामने से तथा खेल तमाशा दिखाने वाले यूपी के कानपुर जिला निवासी गोविंद की बाइक आल्हापुर पुल के नीचे से चोरी हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।