फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   44 new patients of corona

कोरोना के 44 नए मरीज

Mon, 24 Jan 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
44 new patients of corona
पलवल। जिले में सोमवार को कोरोना के 44 नए मरीज मिले हैं, जबकि 52 मरीज ठीक हो गए। ठीक हुए मरीजों को जहां स्वास्थ्य विभाग ने आगे एहतियात बरतने की सलाह दी है। वहीं, कोरोना के मिले मरीजों को उनके घरों पर ही आइसोलेट करा दिया है। उनके आसपास भी एहतियात बरतवाने शुरू कर दिए हैं। उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. बह्मदीप सिंह का कहना है कि रोजाना दो हजार से अधिक लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा बाहर से आने वाले लोगों तथा नोयडा, गुरुग्राम व फरीदाबाद रोजाना जाने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। जिले में फिलहाल 248 मरीज एक्टिव हैं।
विज्ञापन

लोगों को लगाया टीका
सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल व अन्य स्थानों पर लगाए गए कोरोना टीकाकरण शिविर में 4516 बुजुर्गों को तथा 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 603 किशोरों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा कोरोना से जो लोग ठीक हो चुके हैं, उनकी अस्पताल में मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्वारंटीन किए हुए लोगों से संपर्क कर उन्हें उपचार व दवाएं भी बता रहे हैं। आयुष विभाग द्वारा कोरोना से बचाव तथा इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिए योग आदि का प्रशिक्षण भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed