{"_id":"5be7111fbdec226934563fb8","slug":"41541869855-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को जाम के झाम में फंसा शहर, पांच मिनट का सफर एक-एकघंटे में हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को जाम के झाम में फंसा शहर, पांच मिनट का सफर एक-एकघंटे में हुआ पूरा
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम से जूझा पूरा शहर, पांच मिनट का सफर एक घंटे में हो पाया तय
-ग्रुप डी परीक्षार्थियों और भैया दूज मनाकर लौटने वालों की भीड़ से लगा जाम
पलवल। वैसे तो पलवल में राजमार्ग पर आए दिन जाम रहता है, परंतु शनिवार को तो पूरा शहर जाम के झाम में फंसा रहा। शहर में ग्रुप डी के परीक्षार्थियों और दिवाली मनाकर वापस लौट रहे लोगाें के कारण शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा। इस कारण वाहन चालक जाम में पांच मिनट का सफर तय करने के लिए एक-एक घंटे तक फंसे रहे।
शनिवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ग्रुप डी की परीक्षा थी। पलवल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर हिसार, रोहतक व अन्य जिलों के परीक्षार्थी आए थे। उनके साथ आए अभिभावकों ने गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण गाड़ियों को सड़कों पर खड़ा कर दिया गया। तितर- बितर खड़े वाहनों के कारण यातायात बाधित होने लगा, धीरे -धीरे पूरे शहर में जाम लगा गया। इसके अलावा त्योहार मनाने के बाद वापस लौट रहे लोगों की भीड़ के कारण राजमार्ग पर जाम लग गया। जाम से निपटने के लिए पुलिस व्यवस्था भी शनिवार को नाकाफी थी। हालांकि यातायात पुलिस कर्मी राजमार्ग पर तो जाम को खुलवाने के प्रयास में लगे रहे, परंतु शहर के अंदर से निकलने वाले पुराने जीटी रोड व अन्य लिंक मार्गों पर जाम खुलवाने के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई थी।
राजमार्ग पर जाम लगने के कारण पुराने जीटी रोड पर भी लगा जाम
राजमार्ग पर जाम लगने के बाद वाहन चालकों ने पुराने जीटी रोड व लिंक मार्गों की तरफ वाहनों को मोड़ना शुरू कर दिया। इससे वहां भी जाम लगना शुरू हो गया। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन चालकों ने वाहनों को निकालने का प्रयास किया तो इधर-उधर वाहन फंस गए, इसके बाद जाम लग गया। जाम के कारण पैदल निकलने वालों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
यातायात पुलिस प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस कर्मी पूरे प्रयास में लगे रहे तथा वाहनों को इधर-उधर से निकलवाना शुरू कर दिया। वाहनों चालकों को परेशानी न हो इसके लिए पूरे प्रयास किए गए।