{"_id":"5be1b85cbdec2269b4445dfb","slug":"41541519452-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैट लिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैट लिफ्टिंग में जीता कांस्य पदक
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेटलिफ्टिंग में सूबे सिंह ने जीता कांस्य पदक
पलवल। नांगल जाट निवासी सूबे सिंह रावत ने पलवल में आयोजित ओपन पावर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर गांव का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता चार नवंबर को एक्स गेम जिम में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। सूबे सिंह रावत ने 70 से 74 किलो ग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता का आयोजन धमेंद्र व रवि शर्मा द्वारा किया गया था। उनके पदक जीतने के बाद गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। बता दें कि इससे पहले भी सूबे सिंह रावत कई प्रतियोगिता में अपना धाक जमाकर कई पदक जीत चुके हैं। ब्यूरो
-----------------
14 को बाल दिवस समारोह आयोजन
पलवल। जिला बाल कल्याण अधिकारी कुशमेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद पलवल द्वारा 14 नवंबर को स्थानीय महात्मा गांधी सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत भवन में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त समारोह का शुभारंभ जिला बाल कल्याण परिषद के प्रधान एवं उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में जिला स्तर पर 5 अक्तूबर को राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता व 15 अक्तूबर व 18 अक्तूबर को कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। ब्यूरो