{"_id":"5f1effb38ebc3e63841b84fa","slug":"41-ward-reservation-declaredc-in-palwal-district-parishad-palwal-news-noi526112274","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद चुनावों की सुगबुगाहट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद चुनावों की सुगबुगाहट शुरू
विज्ञापन
पलवल जिला परिषद के 41 वार्डों का आरक्षण तय
पलवल। पलवल जिला परिषद के तहत आने वाले वार्डों का हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत ड्रा निकाला गया। जिला परिषद के सीईओ और अतिरिक्त उपायुक्त वत्सल्य वत्स की देखरेख में ड्रा निकाले गए। जिला परिषद के 41 वार्डों में इस बार सात वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें पांच वार्ड सामान्य वर्ग और दो वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं, दो वार्ड पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर एक और 13 अनुुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि, सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए वार्ड नंबर 3, 5, 10, 14 व 19 आरक्षित किया गया है। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के पुरुषों के लिए वार्ड नंबर 18, 20 व 21 आरक्षित किया गया है। पिछड़ी जाति वर्ग के लिए वार्ड 16 को आरक्षित किया गया है। जबकि, वार्ड नंबर 2, 4, 6, 7, 8, 9,11,12,15 व 17 को अनारक्षित घोषित किया गया है।
चुनावों की सुगबुगाहट शुरू
प्रदेश में जिला परिषद के वार्डों को आरक्षित करने की प्रक्रिया के साथ ही जिला परिषद चुनावों की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। उम्मीदवारों ने वार्डों का आरक्षित ड्रा निकलने के साथ ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पलवल में भी उम्मीदवारों ने लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। वहीं, राजनीतिक नेताओं के द्वार पर भी हाजिरी लगा रहे हैं। क्योंकि, इस बार चुनाव पार्टी सिंबल पर होंगे। ज्यादातर उम्मीदवार भाजपा की टिकट पर नजर लगाए हुए हैं। जबकि, दूसरे नंबर पर कांग्रेस और तीसरे पर जजपा की टिकट के लिए होड़ है। हालांकि, प्रदेश में भाजपा और जजपा का गठबंधन होने के कारण प्रत्याशी अभी इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि चुनाव के लिए किस वार्ड पर किस पार्टी का प्रत्याशी लड़ेगा। वैसे दोनों ही दलों से जुड़े कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं।