{"_id":"620d3acf01281830a35bc903","slug":"41-couples-tied-the-knot-palwal-news-noi632650055","type":"story","status":"publish","title_hn":"41 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
41 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल। संत शिरोमणी गुरु रविदास जयंती के अवसर पर दलित वर्ग कल्याण समिति के तत्वावधान में बुधवार को सर्व जातीय विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में आयोजित सामूहिक विवाद सम्मेलन में 41 युवक-युवतियां परिणय सूत्र में बंधे। दुल्हन लेने के लिए दिल्ली-उत्तर प्रदेश व राजस्थान तक से आए दूल्हे बस अड्डे से बैंडबाजों के साथ सामूहिक रूप से घोड़ों पर सवार होकर विवाह स्थल पर पहुंचे।
शहर में आयोजित हुए इस सर्व जातीय विवाह सम्मेलन को देखने के लिए बस स्टैंड से लेकर अंबेडकर भवन तक हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विवाह सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व जिला पार्षद रविंद्र चौहान ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक उदयभान, तिगांव से पूर्व विधायक ललित नागर, राजगोपाल, देवेश कुमार, अशोक कुमार कर्दमवाल, खैमचंद, दयाराम, बीर सिंह, श्रीचंद कैन, मास्टर मोतीराम, डॉ. सुरेशचंद, रमेश फौजी, गोविंदराम, किशनपाल, सुरेश चौहान, राजेंद्र नम्बरदार, रामकिशन सिकरैया, राजेश सिंगला, डॉ. नरेश, हरीशचंद गर्ग, डॉ. रामप्रसाद ने संत रविदास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर किया।
सम्मेलन के दौरान सभी 41 जोड़ों को विवाह के बंधन में बांधने के लिए अलगअलग मंडप सजाए गए। जहां पूरे विधि विधान के साथ सभी जोड़ों ने फेरे लिए और विवाह के बंधन में बंध गए। सभी वर-वधुओं को दान दहेज के रूप में बेड, कूलर, अलमारी, 51 बर्तन, सिलाई मशीन, क ंबल, गद्दा, तकिया तथा एक सोने का आभूषण तथा चार चांदी के आभूषण के अलावा अन्य सामान दिए। इस अवसर पर संस्था द्वारा सभी बरातियों व वधू पक्ष के परिजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। शादी सम्पन्न होने के बाद सभी नव विवाहित जोड़ों को संस्था के सदस्यों और उनके परिजनों द्वारा रीति रिवाज के अनुसार विदाई दी। समिति के अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में नई जागृति पैदा होती है और शादी विवाह में होने वाली फिजूल के खर्चों पर रोक लगती है।