{"_id":"6ac3f4acf0acb5dfe00acd38","slug":"5-block-public-health-units-to-be-built-at-25-crore-palwal-news-c-24-1-pal1008-128848-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: ढाई करोड़ से बनेंगी पांच ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: ढाई करोड़ से बनेंगी पांच ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट
विज्ञापन
बड़ौली और सोंध में निर्माण शुरू, तीन जगह टेंडर प्रक्रिया में
एक साल में तैयार होंगी यूनिट, घर के नजदीक मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं
हेमंत शर्मा
पलवल। जिले के पांच ब्लॉक में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) बनाई जाएंगी। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में बनने वाली इन यूनिट पर करीब 50-50 लाख रुपये खर्च होंगे। बड़ौली और सोंध में निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि मिंडकौला, हसनपुर और अलावलपुर में टेंडर प्रक्रिया चल रही है। निर्माण शुरू होने के बाद प्रत्येक बीपीएचयू को एक साल के अंदर तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
बीपीएचयू बनने के बाद संबंधित क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे ग्रामीणों को सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जिले में मिंडकौला, हसनपुर, बड़ौली, सोंध और अलावलपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ये यूनिट बनाई जाएंगी।
विकास एवं पंचायत विभाग करेगा निर्माण
बीपीएचयू के निर्माण का कार्य विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से कराया जा रहा है। जिले में दो स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जबकि अन्य तीन स्थानों पर निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। निर्माण पूरा होने के बाद आसपास के ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन
बीपीएचयू बनने से मिलेंगी ये सुविधाएं
बीपीएचयू बनने से लोगों को ब्लॉक स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। यहां जरूरी स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की शुरुआती पहचान, गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग और स्वास्थ्य जागरूकता जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के लिए यह रेफरल केंद्र के रूप में भी काम करेगा, जिससे छोटे इलाज और जांच के लिए लोगों को जिला अस्पताल या बड़े शहरों का रुख कम करना पड़ेगा। इसके अलावा बीमारी के प्रकोप और आपात स्थिति में निगरानी, समन्वय और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।
वर्जन
बीपीएचयू के शुरू होने से ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा। यहां लोगों को आवश्यक स्वास्थ्य जांच, बीमारियों की शुरुआती पहचान और गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के लिए यह रेफरल केंद्र के रूप में भी काम करेगा। इससे लोगों को सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जिला अस्पताल या बड़े शहरों में जाने की जरूरत कम होगी। इसके साथ ही बीमारी के प्रकोप की निगरानी और आपात स्थिति में समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। - डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ, सीएमओ, जिला नागरिक अस्पताल