फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accusation of murdering woman by poisoning for dowry.

Palwal News: दहेज के लिए विवाहिता को जहर देकर हत्या का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Accusation of murdering woman by poisoning for dowry.
चांदहट थाना क्षेत्र के गांव मीसा में हुई वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के गांव मीसा में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की जहर देकर हत्या करने का आरोप सामने आया है। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव सतुआगढ़ी निवासी दशरथ ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अंजु उर्फ मुस्कान(22) की शादी वर्ष 2024 में मीसा निवासी राकेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर अंजु के साथ मारपीट करता था। पांच दिन पहले अंजु ने फोन कर बताया था कि ससुराल वाले उससे पांच लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं और मांगें पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, इसके बाद परिजन मीसा पहुंचे और ससुराल पक्ष को समझाया। आरोप है कि रविवार को अंजु को जहर दे दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे तो अंजु की हालत गंभीर थी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदहट थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि मामले में पति राकेश, जेठ कौशल, जिठानी हेमा और सास गीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल अभी किसी भी नामजद को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article