फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   347 accused arrested, 43 kg drugs and 9 illegal weapons recovered

Palwal News: 347 आरोपी गिरफ्तार, 43 किलो नशा और 9 अवैध हथियार बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
347 accused arrested, 43 kg drugs and 9 illegal weapons recovered
पलवल। एसपी वरुण सिंगला के निर्देशन में पलवल पुलिस ने जून माह में 347 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें 6 इनामी बदमाश, 4 उद्घोषित अपराधी और 7 बेल जंपर शामिल हैं। ड्रग्स तस्करी के मामलों में 18 आरोपियों से 43 किलोग्राम नशीली सामग्री बरामद की गई। बरामद पदार्थ में 36.76 किलोग्राम गांजा, 5.45 किलोग्राम चूरा पोस्त, 67.84 ग्राम स्मैक, 305 ग्राम हेरोइन और चरस, अफीम व अन्य नशीली दवाएं शामिल हैं। वहीं, 9 अवैध हथियार रखने के आरोप में 8 आरोपी पकड़े गए, जिनके कब्जे से 2 पिस्तौल, 2 कट्टे, 1 राइफल, 1 बंदूक, 1 चाकू और 3 कारतूस मिले। अवैध शराब के मामलों में 20 आरोपी गिरफ्तार हुए और 10 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त हुईं। चोरी और वाहन चोरी में 14 आरोपी पकड़े गए, जिनसे लाखों की नगदी व तीन लाख कीमत के वाहन बरामद किए गए। एसपी ने कहा कि अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। आमजन से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। पहचान गोपनीय रखी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed