फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   सिंगाड़े बेच कर जा रहे पांच लोगों से लूटे 47 हजार रुपये

सिंगाड़े बेच कर जा रहे पांच लोगों से लूटे 47 हजार रुपये

Sat, 20 Oct 2018 11:40 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सिंगाड़े बेच कर जा रहे पांच लोगों से लूटे 47 हजार रुपये
सिंगाड़े बेच कर जा रहे पांच लोगों से लूटे 47 हजार रुपये
विज्ञापन

पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग पर केजीपी पुल के पास सिंगाडे़ बेचकर अपने घर जा रहे पांच लोगों से बाइक सवार दो युवक गन प्वाइंट पर हजारों रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी प्रदीप के अनुसार गांव हैदलपुर जिला हाथरस (यूपी) निवासी छोटेलाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह और राकेश गांव सलेपूर (यूपी) निवासी प्रताप सिंह व कमल, खैर जिला अलीगढ़ (यूपी) निवासी अशोक अपनी गाड़ी में सिंगाड़े बेचने पटौदी गए हुए थे। वे सभी सिंगाड़े बेचकर गत 19 अक्टूबर की रात अपने गांव जा रहे थे। जब वह अलीगढ़ रोड़ पर केजीपी पुल के पास पहुंचे तो बाइक पर सवार दो युवकों ने गाड़ी रुकवा लिया। गाड़ी रुकते ही गन प्वाइंट पर अपने साथ गांव किठवाड़ी के शमशान घाट के पास ले गए। जहां पर उक्त युवकों ने उनसे 47 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। ब्यूरो

चोरी की कार सहित एक गिरफ्तार, दो फरार
पलवल। चोरी की हुई कार को यूपी बेचने जा रहे एक व्यक्ति को चांदहट थाना पुलिस ने कार सहित गिरफ्तार किया है। कार में सवार दो अन्य आरोपी पुलिस को देख भागने में कामयाब हो गए। तलाशी के दौरान पुलिस को कार से एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उक्त कार को जनवरी में द्वारका नई दिल्ली से चोरी किया गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जीतराम ने बताया कि हेड कांस्टेबल सुरेंद्र अपनी टीम के साथ गश्त पर मौजूद थे। उसी समय मुखबिर खास से सूचना मिली कि कार चोर तीन युवक एक क्रेटा कार को गांव सदरपुर से गांव कटेसरा के रास्ते यूपी बेचने के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने गांव बढनाम मोड़ के पास नाकेबंदी की जिसके थोड़ी देर बाद एक क्रेटा कार आती दिखाई दी। जिसे रुकने का इशारा किया गया तो चालक ने नाकेबंदी से थोड़ी दूरी पर ही कार को रोक लिया। पुलिस टीम ने कार चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जबकि कार में बैठे उसके दो अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गांव सदरपुर निवासी धर्मेंद्र बताया और फरार अपने एक साथी का नाम प्रवीण उर्फ पीके तथा एक अन्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed