फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   22 bulls freed from container, accused arrested

कंटेनर से 22 बैल मुक्त कराए, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 May 2021 01:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
22 bulls freed from container, accused arrested
पलवल। बैलों से ठूंस-ठूंस कर भरे कंटेनर को कैंप थाना पुलिस ने केएमपी पुल पर पकड़ा। साथ ही पुलिस ने आरोपी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार के अनुसार पलवल की सिविल लाईन-4 कालोनी निवासी शेलेंद्र ने सूचना दी कि एक कंटेनर में बैलों को भरकर तस्करी के लिए मानेसर की तरफ से केएमपी के रास्ते लाया जा रहा है और नोएडा की तरफ ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही केएमपी पुल पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद एक कंटेनर आता दिखाई दिया जिसके चालक को रोकने का ईशारा किया गया। चालक ने नाकाबंदी से 20-25 कदम पहले ही कंटनेर को रोक दिया और उसमे से तीन व्यक्ति उतरकर भागने लगे। जिनमें से एक व्यक्ति भागते समय गिर गया जिसको काबू किया गया। जबकि दो व्यक्ति भागने में कामयाब हो गए। कंटेनर की तलीशी लेने पर उसमे 22 बैलों को ठूंस-ठूंस कर भरकर हुआ था और उनके हाथ-पैर व मुंह को रस्सियों से बांधा हुआ था। काबू किए गए व्यक्ति ने अपने आपको कंटेनर का चालक बताया और अपना नाम जाहिद निवासी आजाद नगर टांडा बादली जिला रामपुर (यूपी) बताया। भागने वाले अपने साथियों के नाम आरिफ निवासी गांव बजाबाला जिला रामपुर (यूपी) व सलमान निवासी मोलबी सहाब मोहल्ला कैलाशपुर जिला सहारनपुर (यूपी) बताया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed