फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   चुनावी रंजिश के चलते जराली में हुई गोली बारी व लूटपाट

चुनावी रंजिश के चलते जराली में हुई गोली बारी व लूटपाट

Mon, 28 Jan 2019 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश के चलते जराली में हुई गोली बारी व लूटपाट
पचास से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के कारण जराली में गोलीबारी व लूटपाट का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। 2016 में गांव जराली में हुए सरपंच पद के चुनाव के समय दो गुटों के बीच हुई रंजिश अभी भी बनी हुई है। इसी रंजिश के कारण शनिवार को दो गुटों में हुए पथराव, फायरिंग एवं लूटपाट के संदर्भ में पचास से अधिक लोगों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज हुई है। दोनों गुटों के बीच अभी भी हालात सामान्य नहीं हुए हैं। पुलिस दोनों पक्षों के बीच जाकर शांति बनाये हुए है।

गांव जराली निवासी आमिर ने बहीन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है कि 26 जनवरी को दोपहर बाद वह गांव के स्कूल से गणतंत्र दिवस कार्यक्रम देखकर जोहड़ के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान पंद्रह लोगों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए परिजन आये तो उन्हें भी आरोपियों ने मारा पीटा। आरोपियों ने हत्या के इरादे से फायरिंग भी कर दी। जैसे तैसे वह अपनी जान बचा सका। इस मामले में जांच अधिकारी जान मोहम्मद ने बताया कि यूनुस, याकूब, जफरू, सफी, मुस्तफा, वसी, अख्तर, तालिम, आलिम, वकील, भूरा, साबिर, मंजूर, सराफत निवासी जराली के खिलाफ हत्या के प्रयास करने, फायरिंग करने, जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं दूसरे मुकदमे के बारे में जांच अधिकारी अख्तर खां ने बताया कि गांव जराली निवासी आकूब ने मुकदमा दर्ज कराया है कि गांव के ही खलील, जमील, आबिद, मक़सूद, असरफ, शाजिद, जाकर, हारुन, शकील, सिप्पत, इलियास, इसराइल, इकबाल, वसीम, अलीशेर, जाहिद, वहीद, मुस्तकीम एवं 10-15 अन्य ने उसके घर में घुसकर मारपीट की, तोड़फोड़ की और घर के सामान को छीनकर फरार हो गए। दोनों ही मुकदमे दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है। इस बारे में थाना प्रभारी बहीन राजेंद्र सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के लिए पाबंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed