{"_id":"5bd4a0bebdec226975788db1","slug":"21540661438-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रन फॉर यूनिटी में तीन प्रकार की दौड़ों का होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रन फॉर यूनिटी में तीन प्रकार की दौड़ों का होगा आयोजन
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रन फॉर यूनिटी में होंगी तीन दौड़
हथीन। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर 31 अक्तूबर को जिले में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा की पलवल जिले के लिए ड्यूटी लगाई है। वहीं फरीदाबाद जिले में उद्योग मंत्री विपुल गोयल को कार्यक्रम के लिए प्रभारी बनाया गया है। जिले के उपायुक्त मनीराम शर्मा ने बताया कि इस विषय में जिले के शिक्षण संस्थानों के पदाधिकारियों, प्रबंधकों तथा प्राचार्यों का भी सहयोग लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ये हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि ऐसे महापुरुष की जयंती पर जिला में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जा रहा है। रन फॉर यूनिटी में तीन तरह की दौड़ को रखा गया है, इसमें 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर और 07 किलोमीटर की दौड़ होगी। जिला उपायुक्त ने बताया कि युवाओं को खासकर छात्र-छात्राओं को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने स्कूल प्राचार्यों व प्रबंधकों से अपील कि वे इस रन फॉर यूनिटी में भाग लेने वालों की सूची को जिला प्रशासन को सौंपे। इसके अलावा जो छात्र-छात्राएं सहायता सेवी के रूप में काम करना चाहते हैं तो वे इसकी सूची 29 अक्तूबर तक जिला प्रशासन को पहुंचाएं ताकि समय रहते उनकी ड्यूटी निर्धारित की जा सके।