{"_id":"5bd34a8ebdec226989663444","slug":"21540573838-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से आटो सवार व्यक्ति की मौत।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से आटो सवार व्यक्ति की मौत।
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार की मौत
पलवल। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पलवल-हथीन मार्ग पर ऑटो सवार 29 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर पिकअप के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र के अनुसार गांव रतिपुर निवासी डालचंद ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 24 अक्तूबर को वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। उसी समय रात करीब आठ बजे उसका भतीजा राकेश सीएनजी ऑटो में बैठकर पलवल से घर आ रहा था। ऑटो जब गांव के समीप रुका तो हथीन की तरफ से एक तेज रफ्तार पिकअप ने ऑटो को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर लगने से राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हाई सेंटर रेफर कर दिया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान राकेश की मौत हो गई। ब्यूरो
झगड़ा करने के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज
पलवल। दो लोगों को झगड़ा करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र के अनुसार उन्होंने पलवल के देवनगर निवासी रणजीत व जीतसिंह को बस स्टैंड चौक पर आपस में लड़ाई-झगड़ा करते काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
बाइक चोरी का मामला दर्ज
पलवल। शहर थाना क्षेत्र से बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बाइक मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हरद्वारी लाल के अनुसार टिकरी ब्राहमण गांव निवासी मुबारिक हुसैन ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बाइक संजय कॉलोनी से चोरी हो गई। ब्यूरो