{"_id":"5bc64025bdec2269bb41f1e3","slug":"21539719205-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के साथ मारपीट व जान से मारने की दी धमकी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के साथ मारपीट व जान से मारने की दी धमकी।
Updated Wed, 17 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
किसान के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज
पलवल। किसान के साथ मारपीट करने व हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुरेंद्र के अनुसार गांव अलावलपुर निवासी रणवीर ने शिकायत दर्ज कराई है कि गांव बढराम में 15 अक्तूबर को खेत में ट्रैक्टर लेकर जाने के दौरान गांव बढराम निवासी कृष्ण, राजकुमार, धीरज, बलदेव व कृष्ण ने उसपर हमला कर दिया और हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। ब्यूरो
नाबालिग लड़की को घर से भगाने का मामला दर्ज
पलवल। शहर थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई राजेश के अनुसार पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी गत 15 अक्तूबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसकी काफी तलाश करने पर पता चला कि उसे पलवल के खैरकलां मोहल्ला निवासी दीपक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। ब्यूरो