फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   नौकरी की तलाश में भटक रही महिला को कंपनी में नौकरी देकर उसके साथ दुष्कर्म।

नौकरी की तलाश में भटक रही महिला को कंपनी में नौकरी देकर उसके साथ दुष्कर्म।

Mon, 15 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नौकरी की तलाश में भटक रही महिला को कंपनी में नौकरी देकर उसके साथ दुष्कर्म।
महिला को नौकरी दिला पिस्तौल का भय दिखाकर दुष्कर्म
विज्ञापन

- मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। नौकरी की तलाश में भटक रही 27 वर्षीय महिला को कंपनी में नौकरी देकर पिस्तौल का भय दिखा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद अश्लील फोटो लेकर वीडियो भी बनाई गई और विरोध जताने पर आरोपी व उसकी बहन द्वारा पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपी व उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जांच अधिकारी एएसआई राजमंती के अनुसार एक पीड़िता ने बताया है कि वह अपने पति से अलग रहती है और उसका पांच वर्ष का एक पुत्र है। पीड़िता को अपने बेटे व अपनी परवरिश के लिए नौकरी की तलाश थी। 4 जनवरी 2017 को पीड़िता के पास सेक्टर-9 गुरुग्राम निवासी नरेश यादव का फोन आया और उसे इंटरव्यू के लिए दिल्ली बुलाया। जहां पर नरेश यादव ने अपनी कंपनी में पीड़िता को नौकरी पर रख लिया और दिल्ली में ही रहने के लिए उसे फ्लैट दिला दिया। पीड़िता का आरोप है कि 13 फरवरी 2017 को नरेश फ्लैट पर आया और गन प्वाईंट पर पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसके अश्लील फोटो लिए तथा विडियो भी बनाई। किसी को बताने पर नरेश ने पीड़िता के पुत्र को जान से मारने तथा फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। 26 अक्तूबर 2017 को नरेश पीड़िता को कंपनी के काम का झांसा देकर देहरादून व मसूरी ले गया और वहां पर होटल में दुष्कर्म कर अश्लील फोटो के साथ वीडियो भी बनाई। इसके अलावा 22 फरवरी 2018 को दिल्ली स्थित पीड़िता के फ्लैट पर आरोपी व उसकी बहन ब्रिजेश ने कमरे में बंधक बनाकर मारपीट किया। इसके बाद 23 अगस्त का शराब के नशे में पीड़िता के साथ मारपीट की और 24 अगस्त को आरोपी की बहन ब्रिजेश पांच-छह अन्य साथियों के साथ फ्लैट पर आई और किसी को बताने पर उसके बेटे का अपहरण करने व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता आरोपी व उसकी बहन से परेशान होकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया जहां रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed