{"_id":"5bd49fd5bdec22695d35fef0","slug":"201540661205-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौरक्षा दल के सदस्यों ने गौवंश से भरी गाडी का पीछा कर किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौरक्षा दल के सदस्यों ने गौवंश से भरी गाडी का पीछा कर किया काबू
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
केंटर से 23 गोवंश बरामद, गो तस्कर फरार
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग करमन बॉर्डर से होडल की ओर आ रहे गोवंश से भरे एक केंटर को शुक्रवार रात गौरक्षा दल के सदस्यों ने गढ़ी चौक पर काबू कर लिया। दल के सदस्यों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस के पहुंचने तक गाड़ी से गो तस्कर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। दल के सदस्यों व पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें 23 गोवंश मिले। जिन्हें गो सेवा धाम अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है। गोरक्षा दल के सदस्य देवी लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गोवंश से भरी एक गाड़ी करमन बार्डर से होडल की ओर आने वाली है। उन्होंने यह बात पुलिस को बताई। जब केंटर डबचिक मोड़ के निकट पहुंचा तो गौरक्षा दल के सदस्यों ने गाड़ी को काबू करने के लिए सड़क मार्ग पर कांटे का जाल डाल दिया, लेकिन चालक लोहे के जाल पर तेज स्पीड में गाड़ी को शहर के गढ़ी मोड़ की ओर पहुंचते ही टायर पंचर हो गया। केंटर सवार अपने आप को घिरा देख घबरा गए और इस दौरान गाड़ी अनियिंत्रित होकर बिजली के खंबे से जा टकरा गई। इसी बीच गो तस्कर वाहन को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बाद में जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 23 गो वंश बरामद किए। सभी गोवंश को निकट की गो सेवा धाम अस्पताल में भेज दिया है। पुलिस ने गोरक्षा दल की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।