फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   कैंटर पकड़ा, गौवंश मुक्त कराया

कैंटर पकड़ा, गौवंश मुक्त कराया

Tue, 23 Oct 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कैंटर पकड़ा, गौवंश मुक्त कराया
कैंटर पकड़ा, गोवंश मुक्त कराया
विज्ञापन

हथीन। गाँव स्वामीका में पेट्रोल पंप के पास एक कैंटर को स्थानीय पुलिस ने रोका और तलाशी ली तो उसमें दो गाय मिली। जिन्हें गोकशी की नियत से ले जाया जा रहा था। जाँच अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि दोनों गायों को मुक्त करा लिया गया है तथा गुड्डू उर्फ देशराज निवासी गोरोला मोहल्ला पलवल को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एचजीएस और जीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक गोरक्षा दल को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि स्वामीका रोड पर एक कैंटर में गाय तस्करी के लिए ले जाई जा रही है। गोरक्षा दल ने पुलिस के सहयोग से स्वामीका रोड पर नाकेबंदी कर कैंटर को पकड़ लिया और दोनों गायों को गौशाला भेज दिया। गोरक्षा दल के भारत भूषण, अनिल कौशिक, विष्णु जांगिड, हरकेश आदि अभियान में मौजूद रहे। ब्यूरो

पराली जलाने पर रोका तो धमकी दी, मामला दर्ज
हथीन। गाँव मढनाका में पराली जलाने से रोकने पर पटवारी को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना 19 अक्तूबर की है लेकिन पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया है। जाँच अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बिघावली पटवार हल्का के पटवारी योगेश ने मुकदमा दर्ज कराया है कि 19 अक्तूबर को वह कृषि विभाग के कर्मचारी मुकेश के साथ मढनाका गाँव में गया और भूदेव नामक एक व्यक्ति को पराली जलाने पर टोका। इस पर भूदेव ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पटवारी की शिकायत पर भूदेव के खिलाफ हथीन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। ब्यूरो
विज्ञापन


युवक को जमकर मारा पीटा
हथीन। गाँव अन्धरौला में व्यक्ति को थप्पड़ व डंडों से पीट-पीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित जाबिद ने मुकदमा दर्ज कराया है कि शाहरुख़ और याकूब ने मिलकर थप्पड़ व डंडों से पीटकर उसे घायल कर दिया। जाँच अधिकारी जुबेर मोहम्मद ने बताया मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed