{"_id":"5e35bee58ebc3e4b51756075","slug":"2-arrested-with-illegal-weapon-palwal-news-noi4894221106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध हथियार सहित दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध हथियार सहित दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। पुलिस ने अदालत से भगोड़ा घोषित दो चोरों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुस्तकीम और नियामत निवासी लखनाका के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी हथीन थाना में लगभग आधा दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, पीओ स्टाफ के इंचार्ज मोहम्मद यासिर, ईएचसी कुतबुद्दीन, कांस्टेबल विशाल व सरकारी गाड़ी का चालक कांस्टेबल शौकत अली गश्त के लिए बस अड्डा पर मौजूद थे। तभी सूचना मिली कि दो युवक जिनके पास अवैध हथियार हैं जो कि चोरी वगैरह का काम करते हैं और इस समय लखनाका रोड़ मलाई में वीआरएसएम हाई स्कूल के सामने सवारी के इंतजार में खड़े हैं। सूचना मिलने पर बताए गए स्थान पर रेड की गई तो दो युवक पुलिस पार्टी को देख कर भागने लगे जिनको काबू किया और तलाशी लेने पर मुस्तकीम के पास एक कट्टा मिला तथा नियामत के पास से चार गोलियां मिलीं। पूछताछ में आरोपी मुस्तकीम ने बताया कि एक करीब सवा महीना पहले दयानंद स्कूल पलवल के सामने से एक मोटरसाइकिल चोरी की। मुस्तकीम और नियामत ने करीब 3 महीना पहले एक मोटरसाइकिल हथीन से चोरी की थी। करीब ढाई महीने पहले दोनों ने बिजली बोर्ड हथीन के सामने से एक परचून की दुकान की छत तोड़ कर सामान चोरी किया। इनके अलावा करीब एक महीना पहले अपने साथी के साथ मिलकर जलेब खान कालोनी से एक मकान में इंवर्टर, बैटरा व एससीडी वगैरह चोरी किए थे। करीब 15 दिन पहले अपने साथी के साथ मिलकर जयंती मोड़ हथीन से इंवर्टर, बैटरा चोरी किए थे।