फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   2 accused arrested for selling SIM cards to cyber fraudsters

Palwal News: साइबर ठगों को सिम बेचने वाले दो आरोपी दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
2 accused arrested for selling SIM cards to cyber fraudsters
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




होडल।
साइबर अपराध पर शिकंजा कसते हुए सीआईए स्टाफ होडल ने दूसरे के दस्तावेज पर दिल्ली से फर्जी सिम कार्ड लाकर साइबर ठगों को सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एयरटेल कंपनी के 100 सिम कार्ड और वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा कार भी बरामद की है।

सीआईए होडल प्रभारी अमित कुमार के अनुसार एएसआई मुबारिक अली को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली निवासी कैफ और सुभान फर्जी सिम कार्ड लेकर पुन्हाना की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर रोहता पट्टी मोड़, पुन्हाना रोड़ पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने संदिग्ध महिंद्रा कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में दोनों बरामद सिम कार्डों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी सिम कार्ड और कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन सिम कार्डों का इस्तेमाल किन साइबर अपराधों में किया जाना था और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed