फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   प्रधानमंत्री आज रखेंगे श्रीविश्वकर्मा यूनिवर्सिटी की आधारशिला

प्रधानमंत्री आज रखेंगे श्रीविश्वकर्मा यूनिवर्सिटी की आधारशिला

Sun, 18 Nov 2018 10:39 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आज रखेंगे श्रीविश्वकर्मा यूनिवर्सिटी की आधारशिला
प्रधानमंत्री आज रखेंगे श्री विश्वकर्मा यूनिवर्सिटी की आधारशिला
विज्ञापन

-82.7 एकड़ जमीन में 960 करोड़ रुपये खर्च कर बनेगी यूनिवर्सिटी
पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को दूधौला में बनने वाली श्रीविश्वकर्मा यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री आधारशिला गुरुग्राम जिला के गांव सुल्तानपुर में आयोजित जनसभा में रिमोट द्वारा यूनिवर्सिटी शिलान्यास करेंगे। इस शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण गांव दूधौला में यूनिवर्सिटी स्थल पर दिखाया जाएगा। यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह, हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल, पृथला के विधायक टेकचन्द शर्मा मुख्य रूप उपस्थित रहेंगे।
960 करोड़ रुपये आएगा खर्चा
इस यूनिवर्सिटी की पूरी परियोजना पर लगभग 960 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। गांव दूधौला में यह कैंपस 82.7 एकड़ भूमि में विकसित किया जाएगा। इस विश्वविद्यालय के प्रस्तावित परिसर में प्रशासनिक ब्लॉक के अलावा, ऑडिटोरियम एंड कंवेंशन सेंटर, कैफेटेरिया, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, टीचिंग एंड नॉन टीचिंग रेजिडेंशियल एरिया, छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉस्टल की सुविधा, शॉपिंग सेंटर, चिकित्सा केंद्र, सामुदायिक भवन, स्टेडियम, जिमनेजियम, स्वीमिंग पूल, स्पोर्ट्स एंड रीक्रिएशनल फैसिलिटी, फीडर स्कूल एंड कॉमन फैसिलिटी आदि बनाए जाने की योजना है। कैंपस बिल्डिंग के निर्माण के लिए इस वर्ष 389.24 करोड़ रुपये के टेंडर किए जा चुके हैं। इस विश्वविद्यालय का निर्माण तीन चरणों मे कराया जाएगा। पहले चरण का कार्य वर्ष-2020 तक पूरा किए जाने की योजना है।
विज्ञापन

12 हजार विद्यार्थी विभिन्न कोर्स में ले सकेंगे प्रवेश
यहां 12 हजार विद्यार्थी विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण ले सकेंगे। एक हजार युवाओं को जीएसटी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। अब तक विश्वविद्यालय में 139 युवाओं को पायलेट प्रोजेक्ट के तहत हिसार, रोहतक, गुरुग्राम, करनाल तथा सिरसा में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावा विश्वविद्यालय द्वारा 68 छात्रों को उद्यमिता का प्रशिक्षण भी दिया गया है जबकि 30 छात्रों को जर्मन भाषा का प्रशिक्षण दिया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा 21 उद्योगों के साथ विभिन्न कोर्सेज के प्रशिक्षण के लिए एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं। गुरुग्राम जिला में युवाओं को साइबर सिक्योरिटी के साथ नेटवर्क सिक्योरिटी तथा एप्लीकेशन सिक्योरिटी का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कम्युनिकेशन एंड लाइफ स्किल में वर्ष-2018 में अब तक गुरुग्राम, फरीदाबाद, धारूहेड़ा, बल्लभगढ़ व पलवल जिलों के 1072 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। सक्षम सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत अब तक 32 युवाओं को कम्युनिकेशन स्किल एंड पर्सनेलिटी डेवलपमेंट में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस विश्वविद्यालय में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को 10 हजार रुपये तक का स्टाइफंड भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा व मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला इस आधारशिला कार्यक्रम को लेकर गांवों में लोगों से जनसंपर्क कर निमंत्रण दे रहे हैं। मंगला व शर्मा ने बताया कि इस विश्वविद्यालय से पलवल जिला व पृथला विधानसभा प्रदेश ही नहीं, देश के मानचित्र पर दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed