फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ालेजों के बाहर बस स्टाफ बनवाने की ांग, सौंपा ज्ञापन

ालेजों के बाहर बस स्टाफ बनवाने की ांग, सौंपा ज्ञापन

Tue, 07 Aug 2018 08:04 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
ालेजों के बाहर बस स्टाफ बनवाने की ांग, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कॉलेजों के बाहर बस स्टाफ बनवाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई ने मंगलवार को बस स्टैंड अधीक्षक करतार डागर को मागंपत्र सौंपा जिसमें राजकीय अंबेडकर कॉलेज सहित सभी कॉलेजों पर बस स्टॉप बनवाने की मांग की गई। एबीवीपी की तरफ से कहा गया है पलवल बस स्टैंड से सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच गुरुग्राम, नूंह और हथीन जाने वाली और वापस आने वाली बसों को पुराने सोहना रोड की बजाय नए सोहना रोड से निकाला जाए ताकि विद्यार्थी उसका लाभ उठा सकें। इसी प्रकार नूंह रोड स्थित सरस्वती कॉलेज कैंपस-2 पर भी बस स्टॉप बनाया जाए।

मांग पत्र में पलवल होडल रूट पर एडवांस कॉलेज, श्रीराम कॉलेज, एनजीफ कॉलेज, सत्या कॉलेज और एमवीएन यूनिवर्सिटी के पास भी बस स्टॉप बनाया जाए तथा सुबह साढे़ आठ से नौ व अपह्रान चार से साढे़ चार बजे चलने वाली बसों को रोका जाए। पलवल हसनपुर रूट सहित सभी ग्रामीण रूटों पर छात्राओं के लिए सुबह शाम विशेष बसें चलाई जाएं। कार्यालय अधीक्षक डागर ने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही इन बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। सभी बस स्टॉप जिला परिषद के माध्यम से बनवाए जाएंगे क्योंकि रोडवेज विभाग ने बस शेल्टरों के लिए जिला परिषद को राशि मुहैया करा दी है। मांग पत्र जिला संयोजक योगेश कौशिक के नेतृत्व में दिया गया। इस मौके पर नगर सहमंत्री जीतू निगम, लक्ष्य कौशिक, सौरव, डेविड मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed