{"_id":"5c82a197bdec2214222a7249","slug":"181552064919-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर गोली चलाने वाला आरोपी पुलिस ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर गोली चलाने वाला आरोपी पुलिस ने किया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर गोली चलाने वाला आरोपी पुलिस ने किया काबू
पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांव बामनीखेड़ा के समीप 10 दिन पूर्व एक युवक के साथ मारपीट कर गोली चलाने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।
जांच अधिकारी एएसआई रणवीर ने बताया कि पलवल के श्यामनगर निवासी सागर ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 फरवरी की सुबह वह घर से स्कूटी से कोर्ट का काम निपटा कर लौट रहा था। रास्ते में झाबर नगर के समीप उसे बाइक सवार गांव जनौली निवासी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू, सतीश व अनूप ने रोक लिया। तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद फायरिंग कर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इसके बाद जांच अधिकारी ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार की शाम एक आरोपी को गांव बामनीखेड़ा के समीप से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना नाम गांव जनौली निवासी सतीश बताया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अपराधी किस्म का युवक का है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के दो साथी अभी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहे हैं। जिन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-