{"_id":"5c81587abdec2213fe5d1a6d","slug":"181551980666-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाका तोड़ पुलिस स्टाफ की हत्या का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
नाका तोड़ पुलिस स्टाफ की हत्या का प्रयास
विज्ञापन
हथीन। मिन्डकोला पुलिस चौकी के निकट एक कार ने पुलिस द्वारा लगाए गए नाके को तोड़ को तोड़ते हुए स्टाफ के लोगों पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने एएसआई के बयान पर अज्ञात कार सवारों के खिलाफ हत्या के प्रयास सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। यह जानकरी देते हुए मिन्डकोला पुलिस चौकी के इंचार्ज अब्बास खान ने बताया मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध रूप से शराब भरकर सोहना की तरफ से लाई जा रही है। इसी आधार पर पुलिस चौकी के निकट एएसआई राशिद खानके नेतृत्व में स्पेशल नाका लगाया गया। जैसे ही तेज गति से आ रही कार को रुकने काइशारा किया गया तो उसके ड्राईवर ने नाका और स्टाफ की जान की परवाह किए बिना नाकेको तोड़कर पुलिसकर्मियों के ऊपर कार चढ़ा हत्या करने का प्रयास किया। उक्त कार पुलिसके प्रयासों के बावजूद नहीं रुकी और पलवल की तरफ तेज गति से निकल गई। इस घटना मेंपुलिस वाहन के ड्राईवर राजेन्द्र को चोट आई है। अब्बास खान ने बताया हथीन थाना में हत्या के प्रयास एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार और उसके ड्राईवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।