{"_id":"5bd49fe6bdec2269774f05ef","slug":"181540661222-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार की टक्कर से आटो सवार अध्यापक की मौत।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार की टक्कर से आटो सवार अध्यापक की मौत।
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार अध्यापक की मौत
पलवल। पलवल-सोहना मार्ग पर गांव धतीर के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो सवार 48 वर्षीय अध्यापक की मौत हो गई और ऑटो में सवार दो-तीन सवारी घायल हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक अध्यापक के पुत्र की शिकायत पर नामजद आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतवीर ने बताया कि गांव सिलानी (सोहना) निवासी कुलदीप ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसके पिता महिपाल जो कि सरकारी अध्यापक थे वह 25 अक्तूबर को पलवल से घर ऑटो से आ रहे थे। शाम करीब छह बजे ऑटो गांव धतीर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से महिपाल की मौके पर ही मौत हो गई और ऑटो में सवार दो-तीन व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर गांव खेडला निवासी आरोपी कार चालक आजाद के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।