फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पूर्व मंत्री के हुए विडियो वायरल मामले ने पकड़ा तूल7777

पूर्व मंत्री के हुए विडियो वायरल मामले ने पकड़ा तूल7777

Sat, 08 Dec 2018 11:35 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के हुए विडियो वायरल मामले ने पकड़ा तूल7777
पूर्व मंत्री के झूठे विडियो वायरल मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन

-पूर्व मंत्री के नेतृत्व में दुष्यंत समर्थक डीएसपी से मिले, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। सांसद दुष्यंत समर्थक पूर्व मंत्री जगदीश नायर के साथ मारपीट का झूठा विडियो वायरल करने का मामला तूल पकड़ रहा है। पूर्व मंत्री के समर्थन में शनिवार को दुष्यंत समर्थकों ने डीएसपी सुरेश शर्मा से मिलकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग की। पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो दुष्यंत समर्थक कार्यकर्ता व होडल से उनके हजारों समर्थक सड़क पर उतरेंगे। डीएसपी सुरेश शर्मा ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शुक्रवार को वाट्सअप ग्रुप व फेसबुक पर एक विडियो वायरल हुआ था, जिसमें पूर्व मंत्री को कार्यकर्ताओं के हाथों पिटाई खाते हुए दिखाया गया है। विडियो में हालांकि नायर का चेहरा नहीं दिख रहा था, लेकिन विडियो वायरल करने वाले व्यक्ति ने पूर्व मंत्री जगदीश नायर को कार्यकर्ताओं के हाथों पिटाई खाने की अफवाह फैलाई थी। इसके वायरल होने के बाद होडल क्षेत्र में ही नहीं आसपास के क्षेत्रों में भी यह विडियो चर्चा का विषय बन गया। पूर्व मंत्री के समर्थक, उनके रिश्तेदारों व मित्रों के उनके पास फोन आने शुरू हो गए। पूर्व मंत्री लोगों को समझाने में लगे रहे कि उनके साथ ऐसी कोई घटना नहीं घटी है।
विज्ञापन

शनिवार को इस मामले में पूर्व मंत्री नायर ने पलवल में एक प्रेस वार्ता कर कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की विरोधियों की कोशिश है। सांसद दुष्यंत की बढ़ती लोकप्रियता और दुष्यंत के साथ उनके जाने से उनके विरोधी परेशान हैं। इस कारण किसी ने इस तरह की हरकत की है। नायर ने कहा कि जिन्होंने ऐसा किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायर ने कहा कि यदि कल तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उनके समर्थक व दुष्यंत चौटाला समर्थक सड़कों पर उतर आएंगे।
नायर ने नौ दिसंबर को जींद में होने वाले समस्त हरियाणा सम्मेलन की सफलता का दावा किया। उन्होंने कहा कि पलवल जिले से करीब 10 हजार लोग सम्मेलन में हिस्सा लेने जींद जाएंगे। दुष्यंत चौटाला द्वारा बनाई जाने वाली पार्टी के बाद हरियाणा में राजनीतिक हालात बदल जाएंगे। बाद में पूर्व मंत्री के नेतृत्व में डीएसपी सुरेश शर्मा को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed