फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   संशोधित: हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज, पूठली गाँव का मामला

संशोधित: हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज, पूठली गाँव का मामला

Sat, 27 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
संशोधित: हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज, पूठली गाँव का मामला
संशोधित: हत्या और सबूत मिटाने का मुकदमा दर्ज, पूठली गांव का मामला
विज्ञापन

हथीन। समीपवर्ती गांव पूठली में फंदे पर लटके मिले 32 वर्षीय भगत सिंह के शव के मामले में हथीन थाना पुलिस ने हत्या एवं साक्ष्य छिपाने की धाराओं में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी करमवीर खटाना ने बताया कि मृतक भगतसिंह के पिता हरि सिंह ने बयान दिया है कि उसके पुत्र की हत्या गांव तिगड़ा जिला गुरुग्राम निवासी जगमाल ने की है और सबूत छिपाने के उद्देश्य से उसे आत्महत्या बनाने का प्रयास किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता हरि सिंह का कहना है कि उसका पुत्र 26 अक्तूबर को घर से गया था। उसके बाद उसकी लाश लटकी हुई मिली। जिस व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज कराया गया है उसकी रिश्तेदारी गांव पूठली में है। और वह पूठली गांव में कथित रूप से आता-जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed