फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों को भिडूकी में बनाया बंधक

बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों को भिडूकी में बनाया बंधक

Tue, 07 Aug 2018 06:32 PM IST
Updated Tue, 07 Aug 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों को भिडूकी में बनाया बंधक

विज्ञापन

बिजली चोरी पकड़ने गए कर्मचारियों को भिडूकी में बनाया बंधक
-पुलिस ने मौके पर पहुंच गांव की समस्या दूर करा कर्मचारियों को कराया मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
होडल । गांव भिडूकी में बिजली की आपूर्ति ठीक ना होने और ट्रांसफार्मरों की मरम्मत नही होने के बावजूद बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था तथा उनसे हाथापाई की। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम पर आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप्प हैं । बंधक बनाने की सूचना पुलिस को मिली तो डीएसपी मौजीराम व थाना प्रभारी हसनपुर भारी पुलिस दल के साथ गांव में पहुँच गए। डीएसपी द्वारा समझाने के बाद ग्रामीणों ने ख़राब ट्रांसफार्मर की मरम्मत के बाद ही बिजली कर्मचारियों को मुक्त करने की बात कही। तब कर्मचारियों ने काफी दिनों से खराब पड़े ट्रासंफार्मर को ठीक किया, तब जाकर कर्मचारियों को ग्रामीणों ने मुक्त किया

सोमवार की दोपहर बिजली निगम की टीम गांव भिडूकी में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई थी। टीम में डिवीजन होडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के एसडीओ, कनिष्ठ अभियंता सहित लाइनमैन दर्जनो कर्मचारी शामिल थे। जांच के बाद टीम जाने लगी तो ग्रामीणों ने होडल कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता बदन सिंह की टीम को आधे घंटे तक बंधक बना लिया और मौके पर हसनपुर एसडीओ की बुलाने की मांग करने लगे । बिजली विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना थाना हसनपुर पुलिस और डीएसपी को दी । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार ,डीएसपी मौजी राम भारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुँच गए । मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने डीएसपी को बताया कि गांव में कई दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप्प हैं और गांव के ट्रांसफार्मर की तारे एक माह से खराब पड़ी हैं। ग्रामीणों की मांग पर हसनपुर बिजली विभाग के एसडीओ बिजेंद्र कुमार को मौके पर बुलवाया गया और ट्रांसफार्मर की मरम्मत के बाद बिजली कर्मचारियो को को मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed