फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   45 लाख रुपये के विकास कार्यों का सीएम के राजनैतिक सचिव ने किया शुभारंभ

45 लाख रुपये के विकास कार्यों का सीएम के राजनैतिक सचिव ने किया शुभारंभ

Sat, 21 Jul 2018 06:44 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
45 लाख रुपये के विकास कार्यों का सीएम के राजनैतिक सचिव ने किया शुभारंभ

विज्ञापन

पलवल में 45 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुभारंभ हुआ
- सीएम के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने शनिवार को लगभग 45 लाख रुपये की लागत से रोड और गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने वार्ड नं 31 धर्म नगर में लगभग 35 लाख रुपये की लागत से 33 फुट रोड और वार्ड नं. 5 राजीव नगर में 10 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा बनने वाली गली का विधिवत नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इससे पूर्व मंगला ने बस अड्डा स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में पौधरोपण भी किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया है कि बरसाती मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाएं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार बिना किसी भेद भाव के सबका साथ सबका विकास की राह पर विकास कार्य करा रही है। लोग केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कार्य तथा पारदर्शिता के साथ-साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान केवल योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं। प्रदेश में भय-भ्रष्टाचार को खत्म करने के साथ-साथ व्यवस्था परिवर्तन करने का कार्य भी हुआ है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पलवल ब्लाक पंचायत समिति के चेयरमैन प्रेमचन्द शर्मा, पलवल मार्किट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, निगरानी समिति पलवल के चेयरमैन मुकेश सिंगला, पार्षद विनोद, धर्मवीर राणा, रन्नू भड़ाना, जगराम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed