{"_id":"5b59d19f4f1c1b46748b7163","slug":"161532613023-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने दिए राजमार्ग पर 10 स्थानों पर जल संग्रहण प्रणाली शुरू करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने दिए राजमार्ग पर 10 स्थानों पर जल संग्रहण प्रणाली शुरू करने के आदेश
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जल संग्रहण प्रणाली शुरू करने का आदेश
पलवल। उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा शहर की साफ-सफाई, कूड़े का सही निपटान व पॉलिथीन मुक्त बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पलवल शहर में दस जगहों पर वर्षा जल संग्रहण प्रणाली शुरू करें, ताकि विभिन्न स्थानों पर जमा होने वाले पानी की समस्या से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन मुक्त शहर बनाने के लिए भी अधिकारी लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं और कूड़े का सही निपटान करने व डस्टबीन का प्रयोग करने बारे भी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पौधगीरी अभियान भी चलाया हुआ है, जिसमें जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को पौधे लगाने के बारे में कहा गया है। उपायुक्त ने बताया कि बिजली, बढ़ई, प्लंबर, राजमिस्त्री व मजदूरी का काम करने वाले लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। जिला पलवल में अब तक 25 हजार मजदूरों का पंजीकरण हो चुका है। मजदूरों को काम करते समय अगर किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो उसके परिवार को पांच लाख तक की मदद दी जाती है। ब्यूरो