फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बंचारी में आज होगा स्काउट एंड गाईड का कार्यक्रम

बंचारी में आज होगा स्काउट एंड गाईड का कार्यक्रम

Mon, 05 Nov 2018 11:37 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
बंचारी में आज होगा स्काउट एंड गाईड का कार्यक्रम
बंचारी में आज होगा स्काउट एंड गाईड का कार्यक्रम
विज्ञापन

होडल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंचारी में मंगलवार को भारत स्काउट एंड गाइड का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों को भारत स्काउट की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया जाएगा। उक्त जानकारी स्काउट एंड गाइड के डीएसओ योगेश सौरोत ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्काउट के नियम, प्रतिज्ञा, लक्ष्य ,उद्देश्य तथा स्काउटिंग विषय पर प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।


छात्रों को पटाखा रहित दिवाली मनाने का दिया संदेश
होडल। मॉडर्न विद्या निकेतन स्कूल में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम व हैंडीक्राफ्ट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बच्चों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की शपथ दिलाई। आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक अनिरूद्ध व्यास ने की तथा संचालन प्रधानाचार्य प्रद्युमभन व्यास ने किया। मां सरस्वती की तश्वीर के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके अलावा थाल सजावट, दीया मेकिंग, वॉल हैंगिंग, मटकी व कैंडल डेकोरेशन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र आर्व, खुशी गर्ग, नमन, नीरज, ललित, महक, सार्थक, ऋषभ, देवांश, अनाक्षी, चारू, हिमाशी, युवराज आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्यास ने छात्रो से प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पटाखों से निकलने वाले प्रदूषण के कारण जहां पर्यावरण दूषित होता है। यह स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed