{"_id":"5b59d18f4f1c1bde6d8b48db","slug":"151532613007-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की योजना सिरे चढ़ी तो लोगों को मिलेगी आवारा सांडों से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की योजना सिरे चढ़ी तो लोगों को मिलेगी आवारा सांडों से मुक्ति
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदीशाला के लिए मांगी जमीन, मिलेगी लावारिस सांडों से मुक्ति
-ग्राम पंचायतों से मांगा जा रहा है 20 से 25 एकड़ जमीन का प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। जिले की सड़कों पर घूमते लावारिस सांडों के आतंक से लोगों को जल्द मुक्ति मिलने की उम्मीद बंधीं है। प्रशासन की योजना सिरे चढ़ गई तो सांडों के हमले से होने वाले हादसों पर पूरी तरह से रोक लगने की संभावना है। इसके लिए जिला उपायुक्त ने जिले में नंदीशाला खोलने की योजना बनाई है। उपायुक्त ने इस योजना को जल्द से जल्द सिरे चढ़ाने के लिए नगर परिषद व पशु पालन विभाग को जमीन का चयन करने का आदेश भी दे दिया है।
जिला मुख्यालय सहित सभी कस्बों में सड़कों पर लावारिस सांडों का आतंक बना हुआ है। ये राहगीरों के लिए दुर्घटना का कारण बनते हैं। आए दिन किसी न किसी व्यक्ति पर हमला कर देते हैं। गंदगी अलग से फैलाते रहते हैं। सांडों को पकड़वाने के लिए जिले के लोग ही नहीं सामाजिक संगठन भी कई बार अधिकारियों से मांग कर चुके हैं। इतना ही नहीं पार्षद भी कई बार नगर परिषद की बोर्ड बैठकों में शहर में पशु फाटक बना सांडों व लावारिस गायों को पकड़कर उनमें बंद करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है।
हाल ही में कर दिया था चार लोगों को घायल
हाल ही में दो सांडों ने आपस में लड़ते हुए प्रकाश विहार कॉलोनी में एक ही परिवार की तीन महिलाओं को घायल कर दिया था। उन्हें काफी चोटें आई थीं। इससे पहले भी सांड के हमले में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत हो गई थी। वहीं आपस में लड़ते हुए दो सांड राजमार्ग पर आ गए थे, जिस कारण तेज गति में आगरा की तरफ से आ रही एक गाड़ी उनसे टकरा गई थी। हादसे गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए थे। सांडों द्वारा आए दिन लोगों पर हमले करने की मिल रही शिकायतों को देखते हुए उपायुक्त ने जिले में नंदीशाला खोलने की योजना बनाई है। उपायुक्त का मानना है कि नंदीशाला खोलने जाने के बाद लोगों को सड़कों व गलियों में घूमते सांडों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-------------
नंदीशाला खोलने के लिए जिले की उन बड़ी ग्राम पंचायतों से संपर्क करना शुरू कर दिया है, जिनके पास पंचायत की काफी जमीन है। उनसे 20 से 25 एकड़ जमीन का प्रस्ताव नंदीशाला के लिए मांगा जाएगा। जमीन का चयन होते ही नंदीशाला खोले जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। इ
-डॅा. मनीराम शर्मा उपायुक्त