फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   150 illegal connections cut from the main pipeline

Palwal News: मुख्य पाइपलाइन से 150 अवैध कनेक्शन काटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
150 illegal connections cut from the main pipeline
खेतों में सिंचाई के लिए हो रहा था पेयजल का दुरुपयोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। रेनीवेल परियोजना के तहत पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइपलाइनों से अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। गांव गुराक्सर और आसपास के इलाकों में जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से 150 अवैध कनेक्शन काटे। एसडीओ राजवीर रावत, जेई आरिफ अंसारी और गुरमेज सिंह की निगरानी में यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान सामने आया कि कई प्रभावशाली लोगों ने मुख्य पाइपलाइन में अवैध कनेक्शन जोड़कर खेतों में सिंचाई के लिए लाखों लीटर स्वच्छ पेयजल का दुरुपयोग किया। इसका असर यह हुआ कि करीब 100 से अधिक गांवों की नियमित जल आपूर्ति बाधित हो रही थी। मामला विभाग के प्रमुख अभियंता शैलेंद्र सिंह तक पहुंचा, जिन्होंने अधीक्षण अभियंता श्रीकृष्ण दहिया को निर्देश दिए कि अविलंब अवैध कनेक्शन हटाए जाएं। इसके बाद कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed