फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   हथीन में फिर हुआ दसवीं का पेपर वायरल, बीईओ ने की पुलिस को शिकायत

हथीन में फिर हुआ दसवीं का पेपर वायरल, बीईओ ने की पुलिस को शिकायत

Thu, 14 Mar 2019 08:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 08:34 PM IST
विज्ञापन
हथीन में फिर हुआ दसवीं का पेपर वायरल, बीईओ ने की पुलिस को शिकायत
बीच परीक्षा में दसवीं का प्रश्नपत्र हुआ वायरल
विज्ञापन

- हथीन में इतिहास की दसवीं की चल रही थी परीक्षा, बीईओ ने की पुलिस को शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के नकल रहित परीक्षा के दावे पूरी तरह से फेल नजर आ रहे हैं। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से बृहस्पतिवार को कक्षा 10 वीं का इतिहास पेपर वायरल हो गया। कॉलेज में दोपहर 12 बजे से परीक्षा शुरू हो चुकी थी, लेकिन दोपहर 1.35 बजे वायरल पेपर की कॉपी संवाददाता के व्हाट्सएप पर भी आ गई। बताया जा रहा है कि कोई ऐसा गिरोह सक्रिय है, जोकि बोर्ड परीक्षा के पेपर 200 से लेकर 500 रुपये तक में व्हाट्सएप पर उपलब्ध करा रहा है।

इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग ने बताया कि यह किसी की शरारत है, जो हमें बदनाम कर रहा है। पेपर वायरल होने के बारे में भी पता चला है। जब वायरल पेपर को मोबाइल पर जांच की गई तो उसमें पता चला कि पेपर की बैकग्राउंड में हरे रंग की चटाई दिखाई दे रही है, उन्होंने बताया कि इस रंग की कॉलेज में कोई भी चटाई नहीं है। इसके अलावा वायरल पेपर में एक व्यक्ति की कलाई पर जो घड़ी बंधी हुई दिखाई दे रही है, वह घड़ी भी यहां किसी भी सुपरवाइजर के हाथ में नहीं है। स्कूल से पेपर किसी भी सूरत में वायरल नहीं हो सकता। क्योंकि सभी सुपरवाइजर के फोन जमा करा लिए जाते हैं। ऐसी स्थिति में पेपर वायरल होना असंभव है। उन्होंने कहा कि कोई शरारती तत्व जानबूझ कर स्कूल की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। इस संदर्भ में पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed