फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Attack on a sleeping person; severe head injuries.

Palwal News: सोते हुए व्यक्ति पर हमला, सिर में गंभीर चोटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Attack on a sleeping person; severe head injuries.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। थाना क्षेत्र के गांव बैंसी में पुरानी कहासुनी के बाद एक व्यक्ति पर देर रात हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में अब्दुल हमीद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल के बेटे मोहसिन ने गांव के सहजाद और 9-10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 5 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे सहजाद उनके घर के पास पहुंचा और अब्दुल हमीद के साथ गाली-गलौज करते हुए हथियारों का हवाला देकर धमकी दी। आरोप है कि अगले दिन देर रात आरोपी अपने साथियों के साथ आया और बैठक में सो रहे अब्दुल हमीद पर हमला कर दिया। उनके सिर, दाहिनी बाजू और भौंह के पास चोटें आईं। 6 अक्टूबर की सुबह करीब 5:30 बजे अब्दुल हमीद की पत्नी समीना चारा डालने गईं तो उन्हें पति गंभीर हालत में मिले। परिजन उन्हें पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज और फिर सामान्य अस्पताल नूंह लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। जांच अधिकारी विजय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed