फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Special drive launched to remove encroachments from the service lane.

Palwal News: सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाने के लिए चला विशेष अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Special drive launched to remove encroachments from the service lane.
किठवाड़ी से रसूलपुर चौक तक दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की हिदायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। किठवाड़ी से रसूलपुर चौक तक सर्विस लेन पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए शहर ट्रैफिक थाना, नगर परिषद और एनएचएआई ने विशेष अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य सर्विस लेन को अतिक्रमण मुक्त कराना और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए रास्ता सुगम बनाना है। ट्रैफिक पुलिस ने सर्विस लेन के आसपास स्थित दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की।

ट्रैफिक थाना प्रभारी रविकांत शर्मा ने बताया कि सर्विस लेन पैदल चलने वाले लोगों के साथ दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों की सुविधा के लिए बनाई गई है। दुकानदारों की ओर से सड़क पर सामान रखने और अतिक्रमण करने के कारण वाहन चालकों को सर्विस लेन से निकलने में परेशानी होती है। इसके चलते कई वाहन चालक मुख्य सड़क से होकर गुजरते हैं, जिससे हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि भविष्य में सर्विस लेन पर अतिक्रमण न करें और सड़क को आवागमन के लिए खुला रखें। इससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी तथा मुख्य सड़क पर यातायात का दबाव और दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान सड़क पर रखा सामान कब्जे में लिया गया। इसमें सड़क पर रखे बोर्ड, खड़ी मोटरसाइकिल और एजेंसी के ट्रैक्टर शामिल हैं। पुलिस इन वाहनों और सामान को ट्रैफिक थाने ले गई।

वर्जन

सर्विस लेन छोटे वाहनों के चालकों और पैदल यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए बनाई गई है, ताकि उन्हें मुख्य सड़क पर चलने की परेशानी न हो। सभी स्थानीय दुकानदारों से अपील है कि वे सड़क और सर्विस लेन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। सड़क पर सामान या वाहन खड़े करने से आवागमन बाधित होता है और हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। - रविकांत शर्मा, प्रभारी, शहर ट्रैफिक थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article