फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में बिना भेदभाव हो रहा विकास: उद्योग मंत्री

मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में बिना भेदभाव हो रहा विकास: उद्योग मंत्री

Sat, 05 Jan 2019 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में बिना भेदभाव हो रहा विकास: उद्योग मंत्री
दुधौला में कौशल अकादमी शुरू होने से जिले के युवाओं को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन

- गांव नगला भीकू के राजकीय स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बोले उद्योग मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के विकास को गति प्रदान की जा रही है। उद्योग मंत्री ने गांव नगला भिकू के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि गांव में कम्प्यूटर लैब व ओपन जिम तथा स्कूल की साइंटिफिक लैब के लिए दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। उन्होंने स्कूल की चारदीवारी, बास्केटबॉल ग्राउंड और राजकीय माध्यमिक विद्यालय को 12वीं तक अपग्रेड करवाने तथा मॉडर्न स्कूल बनाने का आश्वासन दिया। गांव नगला भिकू के सरपंच ने गांव की कायाकल्प करने व सौंदर्यीकरण तथा विकास करने में सराहनीय कार्य करने के लिए मंत्री को बधाई दी।
उद्योग मंत्री ने कहा कि पलवल जिले के गांव दुधौला में लगभग 950 करोड़ रुपये की लागत से श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें युवाओं को रोजगार परक शिक्षा प्रदान की जाएगी। युवाओं के हाथों में हुनर आने के बाद उन्हें नौकरियों में अवसर प्राप्त होंगे। उद्योग मंत्री ने समारोह में योगासन प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक टेकचंद शर्मा ने कहा कि इस क्षेत्र में खारे पानी की बहुत बड़ी समस्या थी, जिसे लगभग 185 करोड़ रुपये की लागत से रैनीवेल परियोजना द्वारा दूर किया जाएगा, जिसका कार्य प्रगति पर है। गांव भुर्जा से नगला भिकू तक की सड़क का उद्घाटन तथा गांव छपरौला तक की सड़क को बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 13 जनवरी को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय दूधौला में कौशल अकादमी शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री हर्ष कुमार ने भी समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच द्वारा गांव में किए गए विकास कार्यों की सराहना की। गांव के सरपंच राजेंद्र तेवतिया ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को फूलमालाएं पहनाकर व पगड़ी बांधकर स्वागत व्यक्त किया। इस अवसर पर फरीदाबाद मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, खादी ग्राम बोर्ड के सदस्य विजय शर्मा, गुरुमेश शास्त्री, लूकरी पहलवान, नवल, कमल, राजपाल तेवतिया, किरण, हेतीराम, किशन लाल, ब्रजलाल, करतार, शेर सिंह नंबरदार, महेंद्र, राजबीर, रामप्रसाद, रघुबर, बाबू, रंजीत सहित अन्य गांवों के पंच-सरपंच तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed