फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   ामूली कहासुनी पर भिडूकी में भाई ने भाई को मारी गोली

ामूली कहासुनी पर भिडूकी में भाई ने भाई को मारी गोली

Fri, 09 Nov 2018 06:32 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
ामूली कहासुनी पर भिडूकी में भाई ने भाई को मारी गोली
भाई ने भाई को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन


होडल। गांव भिडूकी में गोवर्धन पूजा से पहले दो अलग-अलग स्थानों पर मामूली सी बात पर गोली चलने का मामला सामने आया है। डीएसपी विवेक चौधरी, थाना हसनपुर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इन दोनों घटनाओं में घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक गोली चलने का मामला दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है ।
गांव भिडूकी में रात नौ बजे के करीब 63 वर्षीय ग्यासी की अपने छोटे भाई खिम्मन (60) से मामूली कहासुनी हो गई। बाद में कहासुनी झगडे़ में तब्दील हो गई। इसी दौरान ग्यासी ने अपने भाई खिम्मन पर गोली चला दी, जिसमें वह घायल हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को निकट के अस्पताल में पहुंचाया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

वहीं घटना में गांव के ही रहने वाले अजय को गांव के अज्ञात युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही मामलों की पुलिस जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। डीएसपी विवेक चौधरी ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है घायलों के बयान दर्ज करने के बाद दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed