{"_id":"5bbb925c867a55281e3ff845","slug":"141539019356-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का किया सम्मान
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का किया सम्मान
होडल । राजस्थान के जयपुर में दो से चार अक्तूबर तक हुए नेशनल खेलों में शहर के खिलाड़ी अंश ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उपमंडल का नाम रोशन किया है। अंश के होडल पहुंचने पर सोमवार को शहर के लोगों ने स्वागत किया। उसे जेसीबी मशीन पर खड़ा कर डीजे के साथ शहर के अंदर घुमाया। जहां लोगों ने फूल मालाओं से उसका स्वागत किया। इस अवसर पर अंश का आईसीसी क्रिकेट पलवल एकेडमी के सचिव विश्वेश्वर उर्फ भालू ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत। उन्होंने कहा कि इस खिलाड़ी ने प्रदेश और गांव का नाम रोशन किया है और वह हर तरह से मदद के लिए तैयार हैं। विश्वेंद्र ने कहा कि सरकार भी प्रतिभावान खिलाड़ियों को पूरा सम्मान दे रही है। शहर की महिलाओं ने भी अंशुल को अपना आशीर्वाद दिया और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुनील ,जोगेंद्र पहलवान, देवेंद्र, राजू, लक्ष्मण कोच मौजूद रहे।