{"_id":"5c84ff2cbdec2213f52b6e39","slug":"131552219948-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजपा सभी सीटों पर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव: सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा सभी सीटों पर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव: सांगवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जजपा सभी सीटों पर लड़ेंगी लोकसभा चुनाव: सांगवान
पलवल। जननायक जनता पार्टी की युवा इकाई के प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने कहा कि पार्टी का संगठन प्रदेश में तैयार हो चुका है। जजपा लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि जपपा सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सांगवान रविवार को विश्रामगृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
सांगवान ने कहा कि प्रदेश में जजपा की सरकार बनने के बाद 75 प्रतिशत युवाओं को प्रदेश में लगे उद्योगों में नौकरियां दिलवाई जाएंगी। युवाओं को रोजगार देने के अलावा बुजुर्गों, महिलाओं को सम्मान दिया जाएगा। महिला सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में जजपा की सरकार बनेगी तथा दुष्यंत चौटाला मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा उन्होंने जाट धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में युवाओं में लोकसभा चुनाव के लिए जोश भरा। इस दौरान पूर्व मंत्री जगदीश नायर, शहरी जिलाध्यक्ष तुहीराम भारद्वाज, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत, महिला जिलाध्यक्ष लता भारद्वाज, पार्टी नेता उदयचंद भड़ाना, विश्वेंद्र सिंह, धर्मवीर तेवतिया, विरेंद्र शर्मा, जीतू दीघोट, प्रवीण डूडी व नागेश तेवतिया, योगेंद्र सहरावत विशेष रूप से मौजूद रहे।