{"_id":"5c13ec36bdec22551d05e113","slug":"131544809526-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया आंचल-छाया व जिला कारागार का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया आंचल-छाया व जिला कारागार का दौरा
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया आंचल-छाया व जिला कारागार का दौरा
पलवल। जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने शुक्रवार को अनाथ बच्चों के उत्थान एवं कल्याण को समर्पित संस्था आंचल छाया वात्सल्य मंदिर तथा जिला कारागार का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव डॉ. कविता कांबोज भी मौजूद रहीं। इस मौके पर अशोक कुमार वर्मा ने बच्चों के रहने, भोजन व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति आदि सुविधाओं का अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होंने आंचल-छाया में रह रहे बच्चों से भी बातचीत की और उनसे शिक्षा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने आंचल छाया में रह रहे बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं एवं वित्तीय समस्याओं के बारे में भी बातचीत की। इसके अलावा जिला कारागार अधीक्षक संजीव कुमार से कारागार में बंदी कैदियों के खान-पान व साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के बारे में भी बातचीत की।