फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   -10 नए चालकों ने पलवल में संभाला कार्यभार, लंबे रूटों पर भी बसें चलनी हुई शुरू

-10 नए चालकों ने पलवल में संभाला कार्यभार, लंबे रूटों पर भी बसें चलनी हुई शुरू

Sat, 27 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
-10 नए चालकों ने पलवल में संभाला कार्यभार, लंबे रूटों पर भी बसें चलनी हुई शुरू
लंबे रू ट पर बस संचालन शुरू, 10 नए चालकों ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

- पलवल में 12वें दिन भी हड़ताल पर रहे रोडवेज कर्मचारी
पलवल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। कर्मचारियों ने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा दूसरे राज्यों से बसें मंगवाने व चालकों की नई नियुक्ति करने पर बेहद नाराजगी जताते हुए कहा कि अब सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा हाल ही में नियुक्त किए गए 174 चालकों में से 10 चालकों को पलवल में तैनात कर दिया गया है। शनिवार को इन चालकों ने ड्यूटी पर आकर बसों को चलाना भी शुरू कर दिया।
एक साथ 10 चालकों के पलवल में नियुक्त होने के साथ विभिन्न रूटों पर 10 बसों को चलाए जाने से यात्रियाें ने राहत की सांस ली। इन चालकों के आने के बाद परिवहन निगम द्वारा शनिवार से लंबे रूटों पर भी बसें भेजनी शुरू कर दी। हालांकि बेड़े की आधी बसें ही शुरू हुई हैं, इसलिए अभी भी यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर, रोडवेज यूनियन के नेताओं का आरोप है कि रोडवेज बसों का पैसा आउटसोर्सिंग के तहत लगे चालक-परिचालक व अधिकारियों की जेब में जा रहा है। रोडवेज कर्मचारियों का हड़ताल का शनिवार को 12वां दिन था। हड़ताल के चलते जहां परिवहन व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए आउटसोर्सिंग के तहत लगभग तीन दर्जन चालक-परिचालकों के सहारे परिवहन व्यवस्था शुरू की थी। उसमें अब थोड़ी और जान आ गई है।
विज्ञापन


इन रूट पर शुरू हुईं बस
पलवल में 10 चालकों के नौकरी पर आने के बाद रोडवेज विभाग की तरफ से चंडीगढ़, आगरा, मथुरा, अलीगढ़ तथा जयपुर के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। हालांकि विभाग की तरफ से यह दर्शाने की पूरी कोशिश है कि अब यात्रियों को कोई दिक्कतें नहीं, लेकिन हकीकत यह है कि अभी भी आधी से भी कम बसें चली है। जिसका सीधा असर यात्रियों के आवागमन पर पड़ रहा है। कर्मचारी यूनियन के नेता गंगाराम सौरौत, जिले सिंह भड़ाना, बलबीर सिंह तंवर, जितेंद्र तेवतिया का कहना था कि हड़ताल के नाम पर अधिकारी व चालक परिचालक सरकार को हानि पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज के महाप्रबंधक लाजपत राय का कहना है कि जिले में परिवहन सेवाओं को बेहतर बनाने के पूरा प्रयास किया जा रहा है। 10 चालकों ने यहां जिले में कार्यभार संभाला है। उनके आने के बाद भी लंबे रूटों पर बसों को चलाना शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही लोकल रूटों पर भी बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed