फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   रहस्यमयी परिस्थितियों में तीन लापता।

रहस्यमयी परिस्थितियों में तीन लापता।

Mon, 15 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
रहस्यमयी परिस्थितियों में तीन लापता।
रहस्यमय हालात में तीन लापता
विज्ञापन

पलवल। अलग-अलग थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति, लड़की व नाबालिग लड़का रहस्यमय हालात में लापता हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पलवल के कैलाश नगर निवासी प्रहलाद सिंह ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसका 32 वर्षीय पुत्र रवि प्रकाश गत 8 अक्तूबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चला गया। इसी प्रकार एक पीड़ित व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी 21 वर्षीय बेटी गत एक अक्तूबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। इसी प्रकार पलवल के ढेर मोहल्ला निवासी जीतेंद्र भाटी ने शहर थाना पुलिस शिकायत दर्ज कराई है कि उसका 17 वर्षीय बेटा पुनीत गत छह अक्तूबर को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चला गया। जिनकी काफी तलाश की गई, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नही लगा। ब्यूरो


अवैध हथियार सहित युवक काबू
पलवल। अपराध जांच शाखा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को सदर थाना क्षेत्र से अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हथियार को बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सीआईए में कार्यरत हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश के अनुसार वे सदर थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी समय उन्हें गांव धतीर के समीप एक युवक संदिग्ध हालात में खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस गाड़ी को देख तेज गति से चलने लगा। शक होने पर उक्त युवक का पीछा कर उसे काबू किया गया। जिससे तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गांव धतीर निवासी सतवीर बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed