फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   वितीय शिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वितीय शिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Sat, 21 Jul 2018 06:40 PM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
वितीय शिक्षण एवं जागरूकता  कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
किसानों ने जाने प्रधानमंत्री फसल बीमा के फायदे
-वित्तीय शिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। भारतीय प्रतिभूति, विनियम बोर्ड और कृषि तथा किसान कल्याण विभाग हरियाणा के तत्वावधान में विभिन्न गांवों में वित्तीय शिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत किसानों से मौजूदा खरीफ सीजन 2018 में धान, बाजरा, कपास, मक्का फसलों का बीमा कराने के लिए अपील की गई तथा किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा के बारे संपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में फसल बीमा योजना के अधिकारी मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि वर्तमान में धान की फसल की रोपाई पूरे जोरों से चल रही है। ऐसे में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसानों से बचाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनियम बोडऱ और कृषि तथा किसान कल्याण विभाग हरियाणा के साथ मिलकर वित्तिय शिक्षण एंव जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन गांव गांव जाकर किया जा रहा है। गांव कौंडल में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी गई तथा योजना से जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गया। कार्यक्रम में किसानों ने अपनी समस्याओं जैसे समय पर सर्वे ना होना, समय पर बीमा की राशि खाते में ना आना के बारे में सवाल पूछे। अधिकारियों ने बताया कि धान की फसल का बीमा मात्र 594 रूपयए, कपास का 582 रूपये, बाजरे का 291 रूपये और मक्का का 335 रूपये प्रति एकड के हिसाब से किया जा रहा है। फसल खराब होने या कम पैदावार होने पर धान की फसल की बीमित राशी 29,750 रूपये, बाजरा 14,500 रूपये, कपास 29,000 रूपये, मक्का 16,750 रूपये के हिसाब के दी जायेगी। फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उन्होंने किसानों से आवाहन किया कि वो फसल के खराब होने के 48 घंटे के भीतर अपनी शिकायत कृषि विभाग को दे। ताकि उनको समय पर फसल की बीमित राशी मिल सके। कार्यक्रम में पवन पहलवान, चंदर तेवतिया, कल्लू तेवतिया, जयदेव पंडित, दाताराम मैम्बर, बेदी, सरदार, रतन, शेर सिंह आर्य, करण, रणवीर, भरताल मैम्बर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed