{"_id":"5c6eab36bdec2217fb33232c","slug":"121550756662-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रक की सीधी टक्कर लगने से मोपेड पर सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
्रक की सीधी टक्कर लगने से मोपेड पर सवार दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आए मोपेड पर सवार दो युवक, गंभीर
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाबरी के पास मोपेड पर सवार होकर जा रहे दो युवकों को दिल्ली की तरफ जा रहे एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे मोपेड पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मोपेड को ट्रक काफी दूर तक घसीटकर ले गया जिससे मोपेड पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डाक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामले में जांच अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अलीगढ़ निवासी फरियाद और अनवर गांव मित्रोल स्थित ईंट भट्टे पर मजदूरी का कार्य करते हैं। बृहस्पतिवार को वह मोपेड पर सवार होकर गांव से होडल की तरफ आ रहे थे। जब वह राजमार्ग स्थित बाबरी मोड़ पार कर रहे थे, उसी दौरान कोसी से दिल्ली की तरफ जा रहे एक ट्रक ने मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया, जो काफी दूर तक घसीटता हुआ चलता रहा। उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।