{"_id":"5c5997d9bdec2259c0069ae6","slug":"121549375449-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीश्याम महोत्सव मनाने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीश्याम महोत्सव मनाने पर हुई चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीश्याम महोत्सव मनाने पर चर्चा
पलवल। एकादशी निशान यात्रा परिवार द्वारा पंचवटी धाम में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 16 फरवरी को पंचवटी धाम मंदिर में आयोजित श्रीश्याम सरकार महोत्सव मनाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मोहित गोयल ने बताया कि एकादशी निशान यात्रा परिवार का एक वर्ष पूरा होने की खुशी में श्याम सरकार महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव के तहत 16 फरवरी के 10 बजे से विशाल यात्रा निकाली जाएगी जो हुडा चौक मंदिर से शुरू होकर कमेटी चौक व मेन बाजार होते हुए पंचवटी धाम मंदिर संपन्न होगी। इसके बाद शाम को प्रभु इच्छा तक पंचवटी धाम में श्री श्याम संकीर्तन होगा।
बैठक में युधिष्ठिर गोयल, तुलसी सिंगला, कपिल गर्ग, गौरव गोयल, प्रदीप मंगला, गौरव गोयल, अनिल गुप्ता, संजू गर्ग, दीवान गर्ग, ओम सिंगला, मनीष गर्ग, तरुण वर्मा, योगेश गर्ग, सुमित गर्ग, ईशान, चिराग गर्ग, सुखबीर राणा, बल्लू राणा व पवन बंसल मौजूद थे। ब्यूरो
-------
कर्मचारी करेंगे 21 फरवरी को संसद कूच
पलवल। पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने और नई पेंशन स्कीम को रद करने तथा आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा पर रोक लगाने की मांग को लेकर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले 21 फरवरी को संसद कूच की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आंदोलन की तैयारियों को सोमवार को नागरिक अस्पताल में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश चंद्र ने की, जबकि संचालन जिले के वित्त सचिव देवी सिंह शहजवार ने किया। संघ के मुख्य संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पंजाब के समान वेतनमान देने, केंद्र के समान भत्ते लागू करने, कैशलेस मेडिकल की सुविधा देने आदि मांगों को पूरा करने का वादा किया था, परंतु सरकार ने ऐसा नहीं किया। सम्मेलन को दरियाब सिंह, विजेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र तेवतिया, राजेश शर्मा, बालकिशन शर्मा, रामजीत राणा ने भी संबोधित किया। ब्यूरो
विज्ञापन
----------
जागरूकता शिविर लगाया
पलवल। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के तत्वावधान में शिक्षा म़ेरा अधिकार के तहत गांव औरंगाबाद, दशहरा मैदान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल व ईंट भट्ठों व झुग्गियों में रहने वालों को बच्चों के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में पैनल अधिवक्ता नरेंद्र भाटी व राजकीय स्कूल के अध्यापकों ने बच्चों को दाखिला लेने के प्रति जागरूक किया। शिविरों में नरेंद्र भाटी ने अभिभावकों को उनके बच्चों के दाखिले सरकारी स्कूलों में करवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पीएलवी ओमप्रकाश सैनी, जया मान, शिल्पा मुख्य रूप से मौजूद थे। ब्यूरो
------